suvichar
✕

ट्रेन सेवा बहाल करने पर रेलवे का स्पष्टीकरण, अभी कोई फैसला नहीं

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (16:22 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने शनिवार को कहा कि ट्रेन सेवाओं को बहाल करने पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और इस पर फैसला कुछ ही दिनों में लिया जाएगा।
 
यह बयान तब आया है जब रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण यात्री ट्रेनों को 21 दिन तक स्थगित करने के बाद 15 अप्रैल से अपनी सभी सेवाएं बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है।
 
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रेलवे बोर्ड से हर ट्रेन को मंजूरी मिलने पर ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी। रेलवे बोर्ड को चरणबद्ध योजना के लिए सुझाव दिया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि रेलमंत्री पीयूष गोयल की रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के साथ शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस बैठक में यह फैसला लिया गया।
 
ट्रेनों का संचालन सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही शुरू होगा। सरकार ने इस मुद्दे पर मंत्रियों का समूह गठित किया है। सभी 17 जोन बोगियों की उपलब्धता के लिहाज से ट्रेनों की पहचान करने और अपनी सेवाएं बहाल करने की योजनाएं बना रहे हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि रेलवे सभी यात्रियों की थर्मल जांच भी कर सकता है और सरकार द्वारा सुझाए सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगा। बहरहाल, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है और चूंकि टिकटें केवल 14 अप्रैल तक रद्द की गई हैं तो 15 अप्रैल से शुरू करने के लिए कोई नया आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है।
 
सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में जोनों को ठोस कार्य योजना भेजी जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा 24 मार्च को बंद की घोषणा करने के बाद अभूतपूर्व कदम उठाते हुए रेलवे ने 21 दिनों के लिए 13 हजार 523 ट्रेनों की सेवाएं निलंबित कर दी थी। इस दौरान उसकी मालवाहक ट्रेनें चलती रही हैं। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख