सम्बंधित जानकारी
- अब जड़ से खत्म होगा Corona! दवाई सूंघने से ही ठीक हो जाएंगे कोरोना मरीज...
- Coronavirus Update : दुनियाभर में कोरोना से 58.81 लाख से ज्यादा की मौत, 42.30 करोड़ लोग हुए संक्रमित
- Coronavirus: देश में 51 दिनों बाद 20 हजार से कम हुए कोरोना के मामले
- Corona को लेकर WHO ने फिर चेताया, लापरवाही से बढ़ सकती है मुसीबत
- ओमिक्रॉन के उप स्वरूप बीए.2 से गंभीर बीमारी की आशंका: अध्ययन
मध्यप्रदेश में कोरोना के 847 नए केस, तेजी से कम हो रहे मामले
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 68 हजार 756 लोगों की जांच की गई, जिसमें कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 847 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश के 28 जिलों में 10 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह आंकड़ों को देखकर लगता है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं।
खबरों के अनुसार, राजधानी भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा 151 मरीज मिले हैं, जबकि 4 जिले बड़वानी, भिंड, मुरैना एवं बुरहानपुर में कोई मरीज नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 17 हजार 673 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इसके अलावा इंदौर में 58, जबलपुर 37, आगर मालवा 1, अलीराजपुर 3, अनूपपुर 14, अशोकनगर 16, बालाघाट 9, बैतूल 12, छतरपुर 24, छिंदवाड़ा 17, दमोह 15, दतिया 13, देवास 4, धार 24, डिंडौर 14, गुना 15, ग्वालियर 5 और उज्जैन में 4 नए संक्रमित मिले हैं।
