सम्बंधित जानकारी
- delta plus variant से हो सकता है अधिक संक्रमण, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित 2 की मौत,अब तक कुल 6 केस,अलर्ट पर सरकार
- सावधान! Delta प्लस की दस्तक के बीच भारत में बढ़े 8000 Corona मरीज
- देश के 4 राज्यों में फैला कोरोना का जानलेवा डेल्टा+ वैरिएंट, अब तक 40 मामले आए सामने
- डॉ. फाउची का बड़ा बयान, कोविड-19 के सफाए में सबसे बड़ा खतरा डेल्टा स्वरूप
कर्नाटक में कोरोना के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला आया सामने | delta plus form
बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला मैसुरू में सामने आया है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति में रोग के कोई लक्षण नहीं हैं तथा उसके संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सुधाकर ने कहा कि मैसुरु में एक मरीज डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित है जिसे हमने अलग कर दिया है, लेकिन उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उसके संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है, जो एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए स्वरूपों को लेकर सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है और राज्य में 6 जीनोम प्रयोगशालाएं स्थापित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख से 2 लाख कोविड-19 जांच की जा रही है।(भाषा)
