here

Hanuman Chalisa

बेकाबू हुआ कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या 20 लाख पार, 10 हजार के करीब ओमिक्रॉन संक्रमित

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (10:55 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,47,254 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,85,66,027 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 9,692 मामले भी शामिल हैं। देश में कोरोना के 20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्रावा जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,18,825 हो गई है, जो कुल मामलों का 5.23 प्रतिशत है। देश में 235 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है।
 
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 94,774 की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, 703 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,88,396 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.50 प्रतिशत हो गई है। देश में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 4.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
Koo App
कर्नाटक, केरल और महाराष्‍ट्र में कोरोना जमकर कहर ढा रहा है। इन तीनों राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,40,338 मामले सामने आए। चुनावी राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केसेस उत्तरप्रदेश में सामने आ रहे हैं।
 
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख