सम्बंधित जानकारी
- क्या भारत में भी फाइजर को मिलेगी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी में इस्तेमाल की इजाजत
- Covid 19 in India: 1.40 लाख से अधिक मौतें, 90 लाख से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ
- UP में कोरोना टेस्ट सेंटर ढूंढना अब होगा आसान, योगी ने लॉन्च किया 'मेरा कोविड केंद्र' ऐप
- Corona Test Price: वापस मिलेंगे कोरोना जांच के पैसे? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
- रूस ने शुरू किया कोविड-19 का टीकाकरण, ब्रिटेन में तैयारियां जोरों पर
ट्रंप का दावा, अगले सप्ताह तक बाजार में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अगले सप्ताह से बाजार में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगे।
ट्रंप ने जॉर्जिया के वाल्डोस्टा में एक रैली को संबोधित करते कहा कि वैक्सीन बाजार में आने वाला है। इसके इतनी जल्दी तैयार हो जाने को लेकर किसी ने नहीं सोचा होगा। ज्यादातर लोगों को लगा होगा कि इसे बनने में 5 वर्ष लगेंगे। लेकिन हमने इसे 7 महीने में तैयार कर दिया। अगले सप्ताह से यह बाजार में आ जाएगा।
अमेरिका की रोग नियंत्रण और रोकथाम (सीडीसी) समिति ने स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग होम के कर्मचारियों को सबसे पहले टीका लगाने के लिए अनुशंसा की है।
सीडीसी के मुताबिक दिसंबर के अंत तक एजेंसी को लगभग चार करोड़ कोविड-19 वैक्सीन के डोज के तैयार होने की उम्मीद है। (वार्ता)
