सम्बंधित जानकारी
- देश में अब तक 9 लाख 99 हजार से ज्यादा को लगी कोरोना वैक्सीन, PM नरेंद्र मोदी वॉरियर्स से करेंगे बातचीत, जानेंगे उनका अनुभव
- बाइडेन ने Corona पर पेश की नई रणनीति, यात्रा के दौरान मास्क पहनना जरूरी
- सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग में 5 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख
- Serum ने कहा- भरोसा रखें, कोविशील्ड वैक्सीन के प्रोडक्शन पर नहीं होगा असर
- पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग, यहां बन रही है कोरोना वैक्सीन
बड़ी खबर: अमेरिका के 20 प्रांतों में कोरोना का नया स्ट्रेन
वाशिंगटन। ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस (कोविड-19) का नया स्ट्रेन अमेरिका के 20 या उससे ज्यादा राज्यों में मौजूद है। यह कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रीय एलर्जी एवं संक्रामक रोग संस्थान के निदेशक एंथोनी फौसी का।
उन्होंने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि कोरोना का ब्रिटेन वाला वैरिएंट अमेरिका के 20 से ज्यादा राज्यों में है।
अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से चार लाख लोग मारे जा चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब मास्क पहनना जरूरी हो गया है। साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों को अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले अवश्य ही कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी और पहुंचने पर कुछ दिन पृथक रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने गत दिसंबर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कोविड-19 के नये वैरिएंट के बारे में सूचित किया था, जो पुराने वैरिएंट से 70 प्रतिशत तेजी से फैलता है। कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर कई देशों ने सीमाएं बंद कर दी तथा ब्रिटेन की यात्रा को निलंबित कर दी, जिसके कारण यह अधिक नहीं फैल सका।
