सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus ने 70 देशों में पैर पसारे, दहशत में दुनिया
- Corona virus: विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- ईरान से भारतीयों को निकालने का प्रयास जारी
- ‘कोरोना’ के लिए कितना तैयार इंदौर, फॉरेन से आया हर शख्स ‘स्पेशल टीम’ की स्केनिंग में
- Corona Virus ने न्यूयॉर्क में रखा पहला कदम, जानलेवा वायरस की पुष्टि
- चीन में Corona Virus ने मचाया हाहाकार, 2900 से ज्यादा लोगों की मौत
विमान में कोरोना वायरस पीड़ित के साथ थे, क्रू मेंबर्स से एयर इंडिया ने कहा- 14 दिन घर पर ही रहें
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को दिल्ली निवासी एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि किए जाने के बाद एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों को 14 दिन तक अपने घर में पृथक रहने को कहा है।
गौरतलब है कि जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई वह 25 फरवरी को वियना से दिल्ली आ रहे विमान में सवार था। विमान में पीड़ित ने इन क्रू मेंबर्स के साथ सफर किया था।
अधिकारियों ने कहा कि 25 फरवरी को वियना से दिल्ली आ रहे विमान के चालक दल के सदस्यों को 14 दिन तक अपने घर में रहना होगा। यदि इस दौरान उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करना होगा।
ताजा मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के निवासी व्यक्ति ने इटली की यात्रा की थी जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित अन्य व्यक्ति तेलंगाना का रहने वाला है और उसने हाल ही में दुबई की यात्रा की थी।
