सम्बंधित जानकारी
- मेघालय में 6 लोगों की मौत का कारण बना 'डेथ कैप' मशरूम
- कर्नाटक में कोरोना वायरस के 12 नए मामले, मेघालय में भी 2 मामले मिले
- Covid 19 : ओडिशा में 1 लाख लोगों ने क्वारंटाइन अवधि पूरी की, मृत्युदर सबसे कम 0.46 प्रतिशत
- मध्यप्रदेश में 21 तो इंदौर में 30 दिन में दोगुने हो रहे Corona के मरीज, रिकवरी रेट भी 53 फीसदी
- ICMR का बड़ा फैसला, Corona जांच के लिए 4,500 रुपए की मूल्य सीमा हटाई
Corona Virus | मेघालय में सामने आए कोरोना के 5 और मामले, दिल्ली हरियाणा से लौटे थे संक्रमित
शिलांग। मेघालय में 5 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड ए. संगमा ने बुधवार को यह जानकारी दी। संक्रमित पाए गए पांचों लोग हाल में दिल्ली और हरियाणा से आए हैं।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि हाल में दिल्ली-हरियाणा से आए 5 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वे शिलांग स्थित 'कोरोना केयर सेंटर' में हैं और उनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं। इसके साथ ही राज्य में जिन संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, उनकी संख्या बढ़कर 7 (2+5) हो गई है।
5 नए मामले सामने आने के साथ ही मेघालय में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है जिनमें से 12 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। (भाषा)
