सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख के पार
- TV एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह ने 1 महीने बाद Coronavirus से जीती जंग
- कोरोना काल में चीन में सामने आया फ्लू का नया वायरस, वैज्ञानिकों ने दी महामारी फैलने की चेतावनी
- PM मोदी ने कहा, Unlock-1 शुरू होने के बाद कोरोनावायरस को लेकर लोगों में बढ़ी लापरवाही, करें निर्देशों का पालन
- दुनिया के इन दो पीएम का नाम लिए बगैर ‘प्रधानमंत्री मोदी’ ने देश को दे दिया ‘कोरोना संदेश’
महाराष्ट्र : नागपुर केंद्रीय जेल में 44 और लोग Coronavirus से संक्रमित
नागपुर। महाराष्ट्र की नागपुर केंद्रीय जेल में बुधवार को अधिकांश पुलिसकर्मियों सहित कुल 44 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद जेल में संक्रमितों की संख्या 53 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बुधवार को संक्रमित पाए गए कुल 53 लोगों में दो वरिष्ठ जेलर, तीन पुलिस उपनिरीक्षक, 27 कांस्टेबल और 12 कैदी शामिल हैं। मंगलवार को जेल में तैनात नौ पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जेल में कुल 1,800 कैदी और 265 पुलिसकर्मी हैं।
नागपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,477 मामले सामने आए हैं जिनमें से अब तक कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी है। एक जिला अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1,193 मरीज इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं।(भाषा)
