सम्बंधित जानकारी
- बाइडन का बड़ा बयान, अमेरिका में बढ़ रहा है ओमिक्रॉन वैरिएंट
- ओमिक्रॉन : जानिए कारण, लक्षण, सावधानियां और बचाव के उपाय
- बड़ी खबर, अब फाइजर की गोली से होगा कोरोनावायरस का इलाज...
- Omicron : देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के केस, कर्नाटक में 5 और तेलंगाना में मिले 4 नए मरीज, कुल आंकड़ा 88 पहुंचा
- गुजरात में ओमिक्रॉन के 5 मरीज, 41 साल की हेल्थवर्कर संक्रमित, नहीं है कोई ट्रेवल हिस्ट्री
दिल्ली में Omicron के 10 नए मामले, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से 97 संक्रमित
नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और यह भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों के लिए ये एक गंभीर बीमारी बन चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 ने मामले सामने आए हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि ओमिक्रॉन के 10 नए मामले मिलने के बाद कुल 20 मामले हो गए हैं। हालांकि 10 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20 हो गए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल केस 99 हो गए।
हालांकि राहत की बात यह रही है कि इनमें से 10 लोग फिलहाल डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह देखें तो राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के ऐक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 10 ही है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस आते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयारी पूरी है।
