मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. Priyanka Gandhi

क्या यूपी में चलेगा प्रियंका का जादू : जानिए सितारों की चाल

क्या यूपी में चलेगा प्रियंका का जादू :  जानिए सितारों की चाल - Priyanka Gandhi
स्व. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री व रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को वृश्चिक राशि लग्न में दिल्ली में हुआ। वृश्चिक राशि वाले जातक स्पष्ट वक्ता होकर उत्तम कद-काठी के होते हैं। 
 

 
अभी वर्तमान में चर्चा जोरों पर है कि आप यूपी चुनाव में विशेष भूमिका निभाने जा रही हैं। आइए जानें उनके  गोचरीय सितारे ... 
 
प्रियंका के जन्म के समय चन्द्र, दशम भाव के स्वामी सूर्य व राशि धनु में होकर बुध गुरु के साथ है अत: प्रियंका को वाक्-चातुर्य का फल अवश्य मिलेगा।
 
चुनाव में भी विशेष करिश्मा दिखाने में भी कुछ हद तक सफल भी होंगी, लेकिन लग्न से 26 जनवरी 2017 तक शनि का गोचरीय भ्रमण होने से लाभ अपेक्षित नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस सत्ता हथियाने में सफल नहीं हो पाएगी। 
 
वैसे भी मन का कारक चन्द्रमा जन्म के समय नीच का है, जो कहीं न कहीं मन को बेचैन भी करेगा।