मुग्धा गोडसे के सितारे : लंबा नहीं है फिल्मी सफर
फिल्म 'फैशन' से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली मुग्धा गोडसे का जन्म 26 जुलाई 1986 को मीन राशि में पूना में हुआ।
किसी भी जातक के वर्षभर के बारे में जानने के लिए चन्द्र कुंडली व अन्य ग्रहों को देखा जाना जा सकता है कि उस जातक का वर्ष कैसे बीतेगा।
मुग्धा के जन्म के समय कला का कारक शुक्र नीचाभिलाषी है, वहीं राशि स्वामी गुरु भी कमजोर स्थिति में है। चन्द्र पर मंगल की कृपादृष्टि अवश्य रही है, इस कारण मुग्धा का फिल्मी सफर शुरू हुआ।
अभिनय के क्षेत्र में सफलता हेतु शुक्र का बली होना आवश्यक रहता है, सो मुग्धा के जन्म के समय शुक्र बलहीन था। शनि राशि से नवम होकर मंगल की राशि वृश्चिक में है, जो बलहीन है।
वैसे भी मंगल की राशि में शनि शुभ नहीं रहता। मंगल मनोरंजन भाव पंचम को नीच दृष्टि से देख रहा है, इस कारण मुग्धा का फिल्मी सफर लंबा नहीं कहा जा सकता। मुग्धा के जन्म के समय मंगल, बुध, गुरु, शनि वक्री भी है। जितने ज्यादा वक्री ग्रह, जीवन में उतनी कम सफलता।
आपको पुखराज के साथ मोती पहनना शुभ रहेगा।
शुभ रंग : पीला, नारंगी।
शुभ वार : गुरुवार, मंगलवार, सोमवार।
शुभ तारीख : 3, 9, 2।
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'