ramcharitmanas
✕

Exam में अच्छी हैंडराइटिंग के लिए इस्तेमाल करें ये खास पेन

Updated: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (13:38 IST)
- ईशु शर्मा 
 
परीक्षा के समय सिर्फ कांसेप्ट (concept) याद रखना काफी नहीं है बल्कि उन कांसेप्ट को आंसर शीट(answer sheet) पर अच्छे से प्रेजेंट(present) करना भी बहुत ज़रूरी है। अक्सर लोगों की अच्छी हैंडराइटिंग (handwriting) न होने के कारण वो परीक्षा में बेहतर तरीके से आंसर को प्रेजेंट नहीं कर पाते, जिससे उनकी आंसर शीट आकर्षित नहीं लगती।

अच्छी हैंडराइटिंग होने की वजह से आपको परीक्षा में अच्छे नंबर मिलने की संभावना ज़्यादा होती है और एक अच्छे पेन के इस्तेमाल से आप अपनी हैंडराइटिंग को नीट और क्लीन बना सकते हैं। चलिए जानते है 5 ख़ास पेन जो आपकी हैंडराइटिंग को सुंदर भी बनाएंगे और आपके बजट (budget) में भी होंगे...... 
 
1. Pentonic Pens
Pentonic एक भारतीय कंपनी है और इसके पेन बाजार में आपको आसानी से मिल सकते हैं। इन पेनस की इंक (ink) और ग्रिप(grip) काफी अच्छी है और ये आपको जेल(gel) व बॉल(ball) दोनों प्रकार में मिल जाएंगे। इन पेन की कीमत 10 रुपए से शुरू होती है। 
 
2. Renolds Trimax Pen
Renolds Trimax Pen काफी प्रचलित पेनस(pens) में से एक है। ये एक जेल पेन है पर इसकी इंक बहुत स्मूथ(smooth) है और आम जेल पेन की तरह इसकी इंक फैलती नहीं है। इन पेनस की कीमत 30 रुपए से शुरू होती है। 
 
3. Cello Butterflow Pen 
Cello Butterflow Pen की इंक इसके नाम की तरह मक्खन जैसी स्मूथ है और अन्य बॉल पेन के मुकाबले ये बहुत अच्छा पेन है। अगर आपको लाइट इंक(light ink) से लिखना पसंद है तो ये पेन आपके लिए परफेक्ट(perfect) है। इस पेन की शुरुआत 10 रुपए से होती है। 
 
4. Hauser Pen
Hauser एक जर्मनी कंपनी है और इसके पेन काफी अच्छी और प्रीमियम क्वालिटी(premium quality) के हैं। हाउसर पेन की काफी अलग-अलग वैरायटी(variety) बाजार में मौजूद है। इसके बॉल पेन की शुरुआत 10 रुपए और जेल पेन 30 रुपए से होती है। 
 
5. Uniball Pen 
Uniball एक जापानी कंपनी है और इसके पेन न सिर्फ हैंडराइटिंग के लिए बल्कि आर्टिस्ट(artist) के लिए भी बनाए जाते हैं। और इनकी शुरुआत 50 रुपए से होती है।

ALSO READ: बेस्ट स्ट्रीम दे सकती है बेस्ट फ्यूचर

ALSO READ: GATE 2023 Admit Card : जारी हुए गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख