Hanuman Chalisa

कैसे दें IELTS की परीक्षा? जानिए 5 टिप्स

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2023 (15:23 IST)
- ईशू शर्मा
 
आप घर बैठे भी IELTS की तैयारी कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए आपको कुछ सही तरीके पता होना बहुत ज़रूरी है। कैसे आप फ्री कॉउंसलिंग से लेकर फ्री मॉक टेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो जान लीजिये यहां पर महत्वपूर्ण जानकारी जो आपके बहुत काम आएगी। 
 
भारत में अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए कई तरह की परीक्षाएं होती हैं जिसकी मदद से आप अपने पसंद का कॉलेज चुनते हैं। ऐसे ही विदेश में पढ़ने के लिए IELTS भी एक परीक्षा है जिसकी मदद से आप किसी भी विदेशी कॉलेज में एडमिशन(admission) ले सकते हैं। आप IELTS की तैयारी घर बैठे भी कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं की क्या है सही तरीके IELTS की पढ़ाई के लिए.. 
 
1. सही गाइडेंस लें (Have Proper Guidance) : IELTS की तैयारी के लिए आपको सही गाइडेंस मिलना ज़रूरी है। इसके लिए आप किसी काउंसलर(counselor) के पास भी जा सकते हैं या आप IDP ऑफिस जा कर भी फ्री कॉउंसलिंग (free counseling) ले सकते हैं। IELTS की परीक्षा IDP द्वारा ही आयोजित करवाई जाती है और IDP में रजिस्टर करने के बाद आपको फ्री बुक्स भी दी जाएंगी। 
 
2. सही किताब का चयन (Precise Choice of Book) : IELTS की तैयारी के लिए आपको सही किताब का चयन करना भी ज़रूरी है। अक्सर लोग कैंब्रिज(cambrigde) की किताब से ही IELTS की तैयारी करते हैं। ये किताब आपको ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। 
3. यूट्यूब चैनल (Youtube channel) : स्पीकिंग (speaking) और लिसनिंग (listening) के लिए आप कई यूट्यूब चैनल देख सकते हैं जो सिर्फ IELTS की तैयारी के लिए बनाए गए हैं। इन वीडियोस(videos) के ज़रिए आपको पता चलेगा की कैसे आप भी 8 या उससे ज़्यादा बैंड(band) स्कोर कर सकते हैं। 
 
4. ऑनलाइन वेबसाइट (Online Website): इंटरनेट पर कई ऐसी ऑनलाइन वेबसाइट मौजूद है जो आपको फ्री मॉक टेस्ट (free mock test) और लेसन(lesson) उपलब्ध करवाएंगे। मॉक टेस्ट के ज़रिए आपको अपनी कमी का पता चलेगा साथ ही आप परीक्षा की टाइम मैनेजमेंट(time management) भी सीखेंगे।
 
5. यूनिवर्सिटी का क्राइटेरिया देखें (University Criteria): अक्सर विधार्थी बिना किसी यूनिवर्सिटी के क्राइटेरिया (criteria) जाने ही परीक्षा की तैयारी करने लगते हैं। हर यूनिवर्सिटी का अलग क्राइटेरिया होता है एवं हर यूनिवर्सिटी IELTS की परीक्षा के अलावा आपकी कॉलेज डिग्री और एक्सपेरिंस (experience) भी देखते हैं।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख