सम्बंधित जानकारी
- आप मुझे बूढ़ी बोलते हैं... अर्चना पूरण सिंह के छलके आंसू
- सोनू सूद से मदद मांगने वालों के ट्वीट हो रहे डिलीट, एक्टर ने जाहिर की चिंता
- ‘गुलाबो सिताबो’ विवाद पर बोलीं राइटर जूही चतुर्वेदी, ‘चोरी नहीं की, मेरा ऑरिजनल काम है’
- सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर पर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं शहनाज गिल, बोलीं- बहुत हॉट
- ग्लैमर की दुनिया को लेकर उर्वशी रौटेला ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- हमेशा अच्छा और फिट दिखना है
जुलाई से सिनेमाघर खुलने के मिले हैं संकेत!
कोरोनावायरस के कारण फिल्म इंडस्ट्री ठप्प पड़ी है। धीरे-धीरे चीजें अनलॉक की जा रही है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री का नंबर अभी नहीं आया है।
अभी न शूटिंग शुरू हुई है और न ही सिनेमाघर। फिल्म इंडस्ट्री की संस्थाएं और पदाधिकारी इस कोशिश में लगे हुए हैं कि जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री को भी शुरू किया जाए।
शूटिंग संभवत: आगामी दिनों में शुरू हो सकती है। फिल्म इंडस्ट्री की ओर से कहा गया है कि वे सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पूरा पालन करेंगे।
दूसरी ओर सिनेमाघर खुलने के भी संकेत मिले हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक पिछले दिनों केंद्र सरकार के एक सीनियर केबिनेट मिनिस्टर से फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की वर्चुअल मीटिंग हुई जिसमें आश्वासन मिला है कि जुलाई से सिनेमाघर खुल सकते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमाघर वालों का कहना है कि वे दर्शकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का भी पूरी तरह पालन किया जाएगा।
सिनेमाघर जल्दी खोलना जरूरी भी है क्योंकि रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से हजारों लोग जुड़े हुए हैं जिनमें से ज्यादातर वो लोग हैं जिन्हें रोजाना पैसा मिलता है।
जिस तरह से धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में चीजें अनलॉक हो रही हैं उम्मीद की जानी चाहिए कि जुलाई से बड़े परदे पर फिल्में देखने को मिलेंगी।
