गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tarak mehta ka ooltah chasma fame babita ji aka munmun datta takes mud bath in a monokini
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 जुलाई 2021 (15:46 IST)

मोनोकिनी पहने मड बाथ लेती नजर आईं बबीता जी, वायरल हो रही तस्वीरें

munmun dutta
'तारक मेहता का अल्टा चश्मा' की बबीता जी यानि मुनमुद दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही हैं।

 
इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता मोनोकिनी पहने समंदर किनारे मड बाथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वह पुरी तरह मिट्टी में लथपथ नजर आ रही हैं। 
 
मुनमुन दत्ता की यह तस्वीरें साल 2017 की हैं, जब वह जॉर्डन वेकेशन मनाने गई थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'डेड सी और उसका सेहतमंद मड बाथ। जॉर्डन 2017...'
 
मुनमुन दत्ता की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता ने छोटे पर्दे पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है। वह इस शो से 13 साल से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' और अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलिडे' में भी नजर आ चुकी हैं।
 
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा जैसा मजबूत किरदार निभाना चाहती हैं निक्की तंबोली