बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taarak mehta fame shailesh lodha father shyam singh lodha passes away
Last Modified: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (12:23 IST)

तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के पिता का निधन

Taarak Mehta actor's father passes away
Shailesh Lodha's father passes away: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभा चुके एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। एक्टर के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हो गया है। शैलेश ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने पिता के निधन की खबर साझा की है। 
 
शैलेस ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, जो भी हूं... आप की परछाई हूं... आज सुबह के सूरजने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया। पापा ने देह त्याग दी... आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता... एक बार फिर से कह दीजिए ना... बबलू।
 
खबरों के अनुसार शैलेष लोढ़ा के पिता करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किड़नियां खराब थीं। उन्होंने जोधपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। श्याम सिंह लोढ़ा का अंतिम संसार शुक्रवार को किया जाएगा। 
 
बता दें कि शैलेढ़ लोढ़श टीवी के मशहूर एक्टर है। उन्हें तारक मेहता शो में तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर होने के साथ-साथ वह एक लेखक और कवि भी हैं।