1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Leone, Web Series, Oh My Ghost, Shero

सनी लियोनी हॉरर वेबसीरिज में बनेंगी सेक्सी भूत!

Sunny Leone
सनी लियोनी (Sunny Leone) का करियर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं चल रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में वे कभी-कभी जरूर नजर आ जाती हैं। इसके कुछ शो और इवेंट्स का भी हिस्सा बनने का मौका उन्हें मिलता है क्योंकि सनी के नाम में अभी भी वजन है। 

खबर है कि सनी (Sunny Leone) को लेकर एक हॉरर वेबसीरिज प्लान की गई है। बॉलीवुड सूत्र ने बताया- 'इस सीरिज में डर और हास्य दोनों रहेगा। इस तरह का जॉनर इन दिनों पसंद भी किया जा रहा है। सनी लियोनी (Sunny Leone) से बातचीत चल रही है और वे इसे करने के लिए मान भी गई हैं। कुछ बातें फाइनल होना बाकी है इसलिए अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।' 

जहां तक सनी (Sunny Leone) के रोल का सवाल है तो सूत्र का कहना है- 'सनी इसमें भूत के रूप में नजर आएंगी और यह भूत बेहद सेक्सी (Sexy) रहेगा। वे डराएंगी भी और हंसाएगी भी।'  

वैसे सनी (Sunny Leone) तमिल हॉरर फिल्म 'ओह माय घोस्ट' भी कर रही हैं और सनी (Sunny Leone) का कहना है ये जॉनर उन्हें पसंद है। सनी मलयालम फिल्म 'शेरो' भी कर रही हैं। 

शेरो की तारीफ करते हुए सनी (Sunny Leone) कहती हैं कि यह उनके करियर की सबसे दिलचस्प फिल्मों में से
एक है जिसमें उन्हें एक्शन करने का भी मौका मिला है। 
अगला लेख
'बॉब बिस्वास' की शूटिंग के दौरान इतना हो गया था अभिषेक बच्चन का वजन, इस वजह से नहीं किया प्रोस्थेटिक का उपयोग