• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sultan, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Raees
Written By

सुल्तान की कामयाबी... शाहरुख ने मन ही मन दिया धन्यवाद

सुल्तान
सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से ओपनिंग की है उससे सलमान के स्टार पॉवर का पता चलता है। उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक सिर्फ सलमान की लहर चल रही है। पहले शो से ही साबित हो गया है कि यह फिल्म कामयाबी की नई इबारत लिख रही है। 
 
 
सुल्तान की कामयाबी पर शाहरुख खान मन ही मन उस घड़ी का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे जब उन्होंने 'सुल्तान' के सामने से अपनी 'रईस' हटा ली थी। सुल्तान के इस प्रदर्शन से तो रईस का बोरिया बिस्तर ही बंध जाता। पहले ही असफल‍ फिल्मों की मार झेल रहे शाहरुख के लिए अब एक और असफलता झेलना मुश्किल है। 


 
पहले तो शाहरुख इस युद्ध के लिए तैयार थे, लेकिन दिलवाले और फैंस की असफलता ने उन्हें विचलित कर दिया। निष्कर्ष उन्होंने यह निकाला कि उनके सितारे की रोशनी मद्धिम हो रही है। ऐसे में भला वे 'सुल्तान' से टकराने का जोखिम कैसे ले सकते थे। 
 
शाहरुख को अब अपने निर्णय पर गर्व होगा कि समय रहते उन्होंने सही कदम उठा लिया।  
ये भी पढ़ें
बादशाहो ने मानी बात... रईस और काबिल से टाली टक्कर