1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Srabanti Chatterjee, Roshan Singh, Divorce, Bengali Actress

इस एक्ट्रेस ने पति पर लगाए नामर्दी के आरोप और ले रही हैं तलाक

श्राबंती चटर्जी
बांग्ला एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। खबर है कि वे अपनी तीसरी शादी भी तोड़ने जा रही हैं और उन्होंने कोर्ट के लिए अदालत में अर्जी भी लगा दी है। पति रोशन सिंह के खिलाफ उन्होंने सनसनीखेज बातें भी कही हैं। 
 

 
रोशन सिंह ने एक बांग्ला वेबसाइट से बात करते हुए कहा है कि वे श्राबंती के कई दोस्तों से संपर्क में हैं और उन्होंने बताया है कि श्राबंती लगातार उनकी (रोशन सिंह की) बुराई करती रहती है। 

श्राबंती ने तो यहां तक कहा है कि रोशन मोटे हैं इसलिए सेक्स नहीं कर सकते हैं। साथ ही श्राबंती लगातार रोशन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड को फोन करती रहती है और कहती है कि रोशन ने उनके एक करोड़ रुपये ले लिए हैं। 

34 वर्षीय श्राबंती बांग्ला फिल्मों का लोकप्रिय नाम है और उनके नाम के आगे कई हिट फिल्में दर्ज हैं। उन्होंने 2013 में फिल्ममेकर राजीव कुमार बिस्वास से शादी की थी और 2016 में तलाक ले लिया। 2016 में मॉडल कृष्ण व्रज से शादी कर 2017 में तलाक ले लिया। 2019 में उन्होंने रोशन सिंह से शादी की। 

श्राबंती भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बेहाला पश्चिम सीट से वे चुनाव हार गई थीं। 
अगला लेख
अजय देवगन इस कॉमेडी मूवी में यमराज की भूमिका निभाएंगे, साथ में होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा