शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay deverakonda rashmika mandanna hyderabad wedding reception photos
Last Modified: गुरुवार, 5 मार्च 2026 (11:14 IST)

वेडिंग रिसेप्शन में लाल साड़ी में छाईं रश्मिका मंदाना, ऑल-व्हाइट आउटफिट में हैंडसम लगे विजय देवरकोंडा, देखिए तस्वीरें

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding photos
साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो चुके हैं। 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने के बाद, इस जोड़े ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। 
 
रश्‍मिका और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन की सबसे ज्यादा चर्चा रश्मिका मंदाना के आउटफिट की हो रही है। रश्मिका ने इस खास मौके पर लाल कलर की पारंपरिक साड़ी पहनी थीं। एक्ट्रेस की साड़ी पर असली सोने-चांदी की जरी का काम था। 
 
इसके साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की, जो उनके लुक में चार चाँद लगा रही थी। वहीं, विजय देवरकोंडा अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आए। उन्होंने एक ऑल-व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
 
हैदराबाद में आयोजित इस रिसेप्शन में मनोरंजन जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। रश्मिका के 'पुष्पा' को-स्टार अल्लू अर्जुन ने महफिल में जान डाल दी। इसके अलावा राम चरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी और रवि तेजा जैसे सितारों ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
 
वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस कृति सेनन एक साथ नजर आए। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लाल साड़ी में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। इनके अलावा मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।
 
रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर विजय के परिवार के साथ रश्मिका की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। रश्मिका को विजय के माता-पिता और भाई आनंद देवरकोंडा के साथ खुशमिजाज अंदाज में पोज देते देखा गया।
 
विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे। यह एक बेहद निजी कार्यक्रम था जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों सहित केवल 250 मेहमान ही शामिल हुए थे। यह शादी दो अलग-अलग संस्कृतियों—तेलुगु और कोडवा—परंपराओं के संगम के साथ संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें
सोनू सूद फिर बने मसीहा, दुबई में फंसे यात्रियों के लिए मुफ्त रहने का किया इंतजाम