ramcharitmanas
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Siddharth Malhotra A Gentlemen Beach Song

'अ जेंटलमेन' का 'बात बन जाए' बना बीच सॉन्ग

बॉलीवुड
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडि‍स की आने वाली फिल्म 'अ जेंटलमेन- सुंदर, सुशील और रिस्की' का गाना 'बात बन जाए' एक बार फिर आपको थिरकने का मौका देगा। सिद्धार्थ और जैकलीन की मस्ती ने इस गाने को बीच सॉन्ग में बदल दिया।
 
'अ जेंटलमेन' की शूटिंग मियामी की लोकेशंस पर हुई है। फिल्म के ट्रेलर में आप गाने पर सिद्धार्थ और जैकलीन को झुमते हुए देख सकते हैं। इस बीच सॉन्ग को दोनों की जोड़ी ने बेहद मस्ती में फिल्माया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इससे पहले डिस्को दीवाने, ड्रामा क्वीन, काला चश्मा, कर गई चुल जैसे कई पार्टी सॉन्ग दिए हैं, साथ ही जैकलीन के गाने जुम्मे की रात, चिट्टि‍यां कलाईयां, सुरज डुबा है भी लोगों ने काफी पसंद किए। और अब दोनों इस गाने को साथ करने से अलग ही लेवल पर ले जाएंगे। इस गाने की शूट के वक्त सिद्धार्थ ने जैकलीन को मस्ती-मस्ती पानी में फेंक दिया जिसके बाद पूरी क्रू पानी में चली गई और पूरा गाना ऐसे ही फिल्माया गया।
 
सिद्धार्थ और जैकलीन फिल्म 'अ जेंटलमेन- सुंदर, सुशील और रिस्की' में साथ आने वाले है जिसमें सिद्धार्थ डबल रोल में होंगे। उनकी फिल्म में कैमेस्ट्री बहुत अच्छी थी जो आपको इस गाने मे भी देखने को मिलेगी। फिल्म पूरी तरह से एक्शन, कॉमेडी, रोमांस से भरी है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर आने के बाद दर्शक फिल्म देखने के लिए और उत्सुक हो गए हैं। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 
ये भी पढ़ें
डैड बनेंगे सलमान, करेंगे रैमो के साथ डांस