• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sharmistha panoli gets support from kangana ranaut and europe netherlands mp
Last Modified: रविवार, 1 जून 2025 (16:23 IST)

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर कंगना रनौट ने उठाए सवाल, विदेश से भी मिला समर्थन

Sharmistha Panoli arrest
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को बीते दिन कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। शर्मिष्ठा पर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही थीं। 
 
वहीं अब शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में कई लोग सामने आ गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा है। 
 
कंगना ने कहा, कानून व्यवस्था के नाम पर किसी को परेशान करना ठीक नहीं है। जब कोई माफी मांग लेता है और पोस्ट डिलीट कर देता है, लेकिन उसे जेल में डालना, उसे प्रताड़ित करना, उसका करियर खत्म करना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना बहुत गलत है। किसी भी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, मैं पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करती हूं कि राज्य को उत्तर कोरिया बनाने की कोशिश न करें। सभी के पास लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसा शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं। उन्हें जल्द रिहा किया जाना चाहिए। 
 
इतना ही नहीं नीदरलैंड (डच) संसद के सदस्य गिर्ट विल्डर्स ने भी शर्मिष्ठा का सपोर्ट किया है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि वे शर्मीष्ठा के अधिकारों की रक्षा करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बहादुर शर्मीष्ठा पनोली को रिहा करो। उन्हें गिरफ्तार करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए शर्मनाक है। पाकिस्तान के बारे में सच बोलने के लिए उन्हें सजा न दें। उनकी मदद करें। 
 
कौन हैं शर्मिष्ठा 
22 साल की शर्मिष्ठा पनोली पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 90 हजार और एक्स पर 85 हजार फॉलोअर्स हैं। शर्मिष्ठा कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं। 
ये भी पढ़ें
सितारे जमीन पर को थिएटर में रिलीज करने के फैसले के बारे में आमिर खान ने खुलकर की बात