शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khans daughter suhana khan return mumbai from new york shares heartbroken post
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (15:50 IST)

शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान का टूटा दिल, न्यूयॉर्क से लौट रहीं मन्नत

शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान का टूटा दिल, न्यूयॉर्क से लौट रहीं मन्नत - shahrukh khans daughter suhana khan return mumbai from new york shares heartbroken post
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा हो, लेकिन उनकी जदरस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपने से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। 

 
सुहाना बीते कई साल से न्यूयार्क में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। अब सुहाना की पढ़ाई पूरी हो चौकी है और वे अपने घर मन्नत वापस लौट रही हैं। इस बात की जानकारी सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। 
 
सुहाना ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक ट्रक दिख रहा है। जिस पर न्यूयॉर्क छोड़ने वाले लोगों के लिए एक मैसेज लिखा है। ट्रक पर लिखा है, चिंता मत कीजिए, अगर आप न्यूयॉर्क छोड़ भी देते हैं तब भी हमेशा एक न्यूयॉर्कर बने रहेंगे।
 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में दिल टूटने वाल इमोजी बनाया है। इससे यह साफ है कि सुहाना न्यूयॉर्क को अलविदा कहते हुए बहुत उदास है। सुहाना खान की इस पोस्ट पर उनके दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
बता दें कि साल 2019 से ही सुहाना न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पहले, सुहाना ने इंग्लैंड के आर्डिंगली कॉलेज में पढ़ाई की।
 
ये भी पढ़ें
फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' के थीम सॉन्ग 'कोई तो आएगा' का बीटीएस वीडियो रिलीज