शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan starrer King sets new benchmark rs 50 crore spent on a single action sequence
Last Modified: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (14:17 IST)

शाहरुख खान की 'किंग' का एक्शन बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश, सिर्फ एक सीन पर खर्च हुए 50 करोड़ रुपए!

film King
बॉलीवुड सुपरस्टर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' इस वक्त सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। पठान, वॉर और फाइटर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद सिद्धार्थ आनंद 'किंग' के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। 
 
'किंग' क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में धमाका करेंगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरो से चल रही है। इतना ही नहीं फिल्म के एक्शन सीन्स पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक खास एक्शन सीक्वेंस को यूरोप की असली लोकेशन्स पर शूट किया गया है। 
 
'किंग' के 10 दिन के इस एक्शन शेड्यूल को पूरा करने में प्रोडक्शन टीम ने 50 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए उन्हें प्रतिदिन 5 करोड़ रुपए का खर्च आया। इस एक्शन सीन की खास बात यह है कि इसे खुद शाहरुख खान ने सुपरवाइज किया है ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा सके 
 
फिल्म में कुल 6 बड़े एक्शन सीक्वेंस होने की खबर है। इनमें से 3 रियल लोकेशन्स पर और 3 सेट्स पर शूट किया जाएंगे। 'किंग' का अनुमानित प्रोडक्शन बजट लगभग 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
 

फिल्म की स्टारकास्ट 

किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और राघव जुयाल नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार 'किंग' 1994 की फेमस फ्रेंच फिल्म Leon: The Professional से प्रेरित है।
ये भी पढ़ें
Mardaani 3 Review: शिवानी शिवाजी रॉय की सबसे कमजोर लड़ाई