1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shahrukh Khan, Salman Khan, Bigg Boss, Dilwale
Written By

क्या शाहरूख खान आएंगे बिग बॉस में?

शाहरूख खान
बिग बॉस का सीजन नौ कुछ दिनों में शुरू होने जा रहा है। सलमान एक बार फिर इस शो को होस्ट करेंगे। इन दिनों बिग बॉस के घर के मेहमानों की तलाश की जा रही है। कई नामों पर चर्चा हो रही है। कुछ पर मुहर भी लग गई है। 
इस शो में फिल्म स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के सिलसिले में आते हैं क्योंकि यह शो बहुत देखा जाता है और फिल्म का अच्छा-खास प्रचार हो जाता है। 
 
शाहरूख खान की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसम्बर को रिलीज होगी। शाहरुख अपनी फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते हैं। शाहरुख की फिल्म जब रिलीज होगी तब बिग बॉस शो का प्रसारण चलता रहेगा। अब शाहरुख और सलमान में संबंध पहले की तुलना में बेहतर है। ऐसे में अहम सवाल है कि क्या अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सलमान के शो में शाहरुख जाना पसंद करेंगे? 
 
सभी जानते हैं कि इस शो में किसे बुलाया जाए और किसे नहीं इसका फैसला सलमान से पूछ कर ही होता है। क्या शाहरुख को सलमान अपने शो में आमंत्रित करेंगे? यदि ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ बिग बॉस में नजर आते हैं तो यह उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा।