फिल्म से नाखुश शाहरुख खान... मुश्किल में करण जौहर
दिवाली पर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने वाली है और इस महीने के अंत तक फिल्म का ट्रेलर जारी हो जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान जैसे सितारे हैं।
हाल ही अपने चुनिंदा दोस्तों को करण जौहर ने फिल्म का ट्रेलर और थोड़ी फिल्म दिखाई। जैसा कि आमतौर पर होता है, सभी ने करण और उनकी फिल्म की खूब प्रशंसा कर डाली। करण खुश हुए। उन्होंने शाहरुख खान से प्रतिक्रिया जानना चाही।
शाहरुख ठहरे सच्चे दोस्त। मन की बात उन्होंने करण को कह डाली। शाहरुख फिल्म से खास खुश नजर नहीं आएं। उन्होंने फौरन कुछ सुझाव दे डाले। करण मुश्किल में फंस गए। किंग खान की बात कैसे वे टाल सकते हैं। सोचने पर उन्होंने पाया कि शाहरुख के सुझाव उपयोगी हैं और फिल्म के लिए जरूरी। अब वे बदलाव करने में जुट गए हैं।
दूसरी ओर शाहरुख की पत्नी गौरी खान को ट्रेलर बहुत पसंद आया और उन्होंने ट्वीट कर फिल्म की तारीफ की।