गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ricky Kej won grammy award for third time for his album divine tides
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (17:29 IST)

म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड - Ricky Kej won grammy award for third time for his album divine tides
Photo - Twitter

म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने अपने अलबम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता। यह अलबम सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो अलबम कैटेगरी में नामांकित किया गया था। रिकी ने यह अवॉर्ड ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ साझा किया है। 
 
रिकी केज की खुशी का ठिकाना नहीं है। ट्वीटर पर खुशी का इज़हार करते हुए उन्होंने लिखा अत्यंत आभारी हूं। चकित हूं। यह पुरस्कार मैं भारत को समर्पित करता हूं। 
 
तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड 
रिकी केज ने यह अवॉर्ड तीसरी बार जीता है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। रिकी ने इसके पहले 2022 में बेस्ट न्यू एज अलबम का पुरस्कार हासिल किया था। इसके पहले अलबम 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए 2015 में उन्हें अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। 

 
रिकी केज को मिले इस सम्मान से भारतीय झूम उठे हैं और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि रिकी ने भारत का मान बढ़ा दिया है।