गुरुवार, 24 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor, Katrina Kaif
Written By

रणबीर-कैटरीना ने कर ली सगाई!

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बारे में ताजा खबर ये है कि उन्होंने लंदन में 30 दिसम्बर 2014 को सगाई कर ली है। कैटरीना क्रिसमस मनाने लंदन गई हुई थीं। कुछ दिनों बाद रणबीर भी वहां पहुंच गए। रणबीर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी सगाई में मौजूद थे। सगाई बहुत ही गुपचुप तरीके से की गई और इसमें खास लोग ही मौजूद थे। फिलहाल दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।