गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor film animal to release in 11 august 2023
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (16:29 IST)

रणबीर कपूर की 'एनिमल' इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Ranbir Kapoor
इन दिनों कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही है। बीते दिन लव रजन के निर्देशन में बनने वाली एक अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ नजर आने वाले हैं। अब रणबीर की एक और फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

 
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है।
 
टी सीरीज ने रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'भूषण कुमार, रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की क्राइम ड्रामा फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
 
पहले यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद दर्शकों को संदीप की 'एनिमल' से काफी उमीदें हैं। बताया जा रहा है कि ये एक गैंगस्टर ड्रामा होगी। रणबीर कपूर फिल्म में एक अलग और अनोखे अंदाज में दिखाई देंगे।
 
फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं। ये फिल्म भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वंगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित होगी।
 
ये भी पढ़ें
'आर्या 2' की रिलीज से पहले सुष्मिता सेन बोलीं- इस सीरीज ने कई लेवल पर मेरी जिंदगी बदल दी