1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. michael-jackson-biopic-michael-box-office-423-million-breaks-elvis-record-hindi
Last Modified: मंगलवार, 5 मई 2026 (12:24 IST)

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान: सिर्फ 7 दिन में 423 मिलियन डॉलर

Michael Movie
म्यूजिक की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शामिल माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी उम्मीद कम ही लोगों ने की थी। जाफर जैक्सन स्टारर इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में दुनियाभर में 423 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। यही नहीं, इसने म्यूजिक बायोपिक की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए ‘एल्विस’ जैसी बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है और अब यह इस जॉनर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
 

ओपनिंग में ही ‘ओपेनहाइमर’ और ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ को पछाड़ा

नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की शुरुआत ही धमाकेदार रही। ‘माइकल’ ने पहले ही वीकेंड में 97 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो कि ‘ओपेनहाइमर’ और ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ (Bohemian Rhapsody) जैसी फिल्मों से भी ज्यादा है। फिल्म की दूसरे वीकेंड में भी मजबूत पकड़ बनी हुई है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि यह जल्द ही म्यूजिक बायोपिक की नंबर 1 फिल्म बन सकती है।
 

भारत में भी दिखा माइकल का जादू

सिर्फ विदेश ही नहीं, भारत में भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के नौ दिनों के अंदर ही फिल्म ने 33.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय दर्शकों में भी माइकल जैक्सन की लोकप्रियता आज भी कितनी मजबूत है।
 

दर्शकों ने किया प्यार, क्रिटिक्स रहे बंटे

दिलचस्प बात यह है कि जहां क्रिटिक्स ने फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है और रॉटन टोमैटो्स पर इसे सिर्फ 38% रेटिंग मिली है, वहीं दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया है। ऑडियंस स्कोर 97% तक पहुंच गया है, जो फिल्म के प्रति लोगों के जबरदस्त उत्साह को दिखाता है।
 

80 के दशक की कहानी और माइकल की चमक

एंटोनी फूक्वा के निर्देशन में बनी यह फिल्म माइकल जैक्सन के करियर के खास दौर, खासकर 1980 के दशक पर फोकस करती है। फिल्म में उनके संघर्ष, स्टारडम और आइकॉनिक परफॉर्मेंस को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है, जो फैंस को एक भावनात्मक सफर पर ले जाता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें