1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan buys a office in same floor as ex girlfriend sara ali khan

सारा अली खान के पड़ोसी बने कार्तिक आर्यन, एक्स गर्लफ्रेंड के बगल में खरीदा करोड़ों का ऑफिस

Kartik Aryan new office
Kartik Aryan new office: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर बैक यू बैक हिट फिल्में दे रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' भी हिट साबित हुई है। अपनी फिल्मों की सक्सेस के बीच कार्तिक अपनी प्रॉपर्टी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों कार्तिक ने मुंबई के जुहू में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था।
 
अब कार्तिक आर्यन ने मुंबई कें अंधेरी में करोड़ों की कीमत वाला नया ऑफिस स्पेस खरीदा है। इसके साथ ही वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान, अमिताभ बच्चन और काजोल के पड़ोसी बन गए हैं। खबरों के अनुसार एक्टर ने मुंबई के वीरा देसाई रोड पर सिग्नेचर बिल्डिंग में एक नया और आलीशान ऑफिस स्पेस खरीदा। 
 
कार्तिक आर्यन का ऑफिस टावर की चौथी मंजिल पर है और उन्होंने इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए की भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने 47.55 लाख रुपए का स्टाम्प शुल्क भी अदा किया। बिल्डिंग के इसी फ्लोर पर सारा अली खान का भी ऑफिस स्पेस है। 
 
सारा अली खान ने भी इसी साल यह ऑफिस खरीदा था। खबरों के मुताबिक सारा के ऑफिस की कीमत 9 करोड़ है और उन्होंने इसके लिए 41.01 लाख का स्टाम्प शुल्क चुकाया था। 
 
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का भले ही ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन दोनों के बीच अब भी दोस्ती है। हाल ही में दोनों 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में एक दूसरे को गले लगाते नजर आए थे। सारा और कार्तिक ने मीडिया के सामने साथ में पोज भी दिए थे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन 'सत्यप्रेम की कथा' की सक्सेस के बाद कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास 'कैप्टन इंडिया' भी है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार का असली नाम, एक्टर के बारे में 25 रोचक जानकारियां