• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kabir Singh stars Shahid Kapoor collects Rupees 47.15 crore in 2nd weekend
Written By

कबीर सिंह ने दूसरे वीकेंड पर किया 47.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन

कबीर सिंह ने दूसरे वीकेंड पर किया 47.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन | Kabir Singh stars Shahid Kapoor collects Rupees 47.15 crore in 2nd weekend
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कबीर सिंह रूकने का नाम नहीं ले रही है और दर्शक इस फिल्म के दीवाने हो रहे हैं। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार 17.10 करोड़ रुपये और रविवार 17.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को भारत-इंग्लैंड का विश्व कप में मुकाबला था, लेकिन इसका ज्यादा असर कबीर सिंह के कलेक्शन पर नहीं पड़ा। 
 
कबीर सिंह ने पहले सप्ताह में 134.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दस दिनों में यह फिल्म भारत से अब तक 181.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म अब तेजी से 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। 
 
कबीर सिंह ने 50 करोड़ का आंकड़ा 3 दिनों में, 100 करोड़ का आंकड़ा 5 दिनों में, 150 करोड़ का आंकड़ा 9 दिनों में और 175 करोड़ का आंकड़ा 10 दिनों में पार कर लिया है। 
 
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'कबीर सिंह' तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ऑफिशियल रीमेक है। बतौर सोलो हीरो 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह शाहिद कपूर की पहली फिल्म है। 
ये भी पढ़ें
ब्लू बिकिनी में सरगुन मेहता का हॉट अंदाज, पति रवि दुबे संग एंजॉय कर रही हैं वेकेशन