1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kabir khan share his experience about film chandu champion war sequence shooting

kabir khan share his experience about film chandu champion war sequence shooting

Chandu Champion movie
Chandu Champion movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई 'चंदू चैंपियन' सबसे ज्यादा देखी गयी फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म की रिलीज का परफेक्ट माहौल बना दिया है। 
 
जब फिल्म एक अनोखी खास कहानी लाने के लिए तैयार है, ऐसे में यह बात बहुत कम लोगों को पता होगा कि फिल्म की शूटिंग करना डायरेक्टर कबीर खान के लिए आसान नहीं रहा है। हाल ही में कबीर खान ने फिल्म के वॉर सीक्वेंस को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। 
 
कबीर खान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है, चंदू चैंपियन की शूटिंग करना वाकई एक मुश्किल काम था और यह कहना होगा कि यह आसान नहीं था। इसके अलावा, हम 1965 में कश्मीर में वॉर सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत थी कि पूरा बैकड्रॉप असल दिखे और उसी थीम को दिखाए। हमने कश्मीर को इस तरह से पेश करने की कोशिश की है कि लोगों को लगे कि वह उस समय में वापस जा रहे हैं।
 
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
IMDb की मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार ऑफ द लास्ट डिकेड लिस्ट में Deepika Padukone ने हासिल किया पहला स्थान