1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham sharvari wagh starrer movie vedaa trailer out

john abraham sharvari wagh starrer movie vedaa trailer out

Movie Vedaa Trailer
Movie Vedaa Trailer: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेदा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'वेदा' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। 
 
'वेदा' के ट्रेलर की शुरुआत गीता के श्लोक 'यदा यदा हि धर्मस्य' के साथ होती है। जॉन अब्राहम बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े हैं और उनकी कनपटी पर बंदूक तनी है, लेकिन दृश्य बदलते ही नजरिया बदल जाता है। इसके बाद जॉन अब्राहम जोरदार एक्शन करते नजर आते हैं। 
 
बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'जब जब अधर्म बढ़ेगा तब-तब मैं धर्म की रक्षा करूंगा'। इसके बाद शरवरी की एंट्री होती है। गांव की सीधी-सादी लड़की बनी शरवरी के तीखे तेवर के साथ एक्शन का धमाल दिखाती हैं। जॉन अब्राहम आखिर में कहते हैं, 'मैं तो बस सारिथी हूं, चक्रव्यूह तोड़ने वाली...'। उनका इशारा शरवरी की तरफ है।
 
फिल्म वेदा एक ऐसे बहादुर व्यक्ति की कहानी है जो विद्रोही है और कठोर व्यवस्था को चुनौती देता है। इसमें एक युवा महिला भी है, जो क्रूर व्यक्ति से संघर्ष कर रही है। जॉन का किरदार इसमें इस व्यक्ति से लड़ने में शरवरी के किरदार की मदद करता और इसके लिए उसे तैयार करता दिखाई देगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया को मिला नया प्यार, तलाकशुदा एक्टर को कर रहीं डेट!