Hanuman Chalisa
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jagga Jasoos Amitabh Bachchan,

अमिताभ बच्चन ने की ‘जग्गा जासूस’ की प्रशंसा

Jagga Jasoos
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में रिलीज हुई अनुराग बसु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह फिल्म देखते हुए उन्हें काफी आनंद मिला।
 
अभिनेता ने इस तरह की फिल्म बनाने के लिए बसु को ट्वीटर पर बधाई दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
बच्चन ने ट्वीटर पर लिखा, 'अभी जग्गा जासूस देखा, अपने को अनुराग से यह कहने से रोक नहीं पाया कि कितनी बेहतरीन और अच्छी फिल्म बनाई है। देखकर आनंद आ गया।' फिल्म निर्देशक ने अभिनेता के पोस्ट को दोबारा ट्वीट किया। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हुई है। (भाषा)