• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ishaan khatter revealed relationship with jhanvi kapoor in koffee with karan
Written By

क्या जाह्नवी को डेट कर रहे हैं ईशान खट्टर? करण के शो में खुलेगा राज

क्या जाह्नवी को डेट कर रहे हैं ईशान खट्टर? करण के शो में खुलेगा राज - ishaan khatter revealed relationship with jhanvi kapoor in koffee with karan
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता हैं। जब भी दोनों से इस बारे में सवाल जवाब किए जाते हैं तो दोनों इसे बड़ी चालाकी के साथ मुस्‍कुरा कर टाल जाते हैं।
 
हाल ही में एक इवेंट में ईशान खट्टर से फिर से ये सवाल किया गया कि क्या वो जाह्नवी को डेट कर रहे हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हाल ही में वो करण जौहर के शो का हिस्सा बने थे, जहां उनसे जाह्नवी को डेट करने के बारे में सवाल किया गया था।
 
ईशान ने बताया, करण ने बड़ी ही गंभीरता से मुझसे ये सवाल किया। मैंने भी उनसे इस पर बात की। मेरा जवाब क्या था वो आप शो के एपिसोड में देख सकेंगे। एपिसोड जल्द ही टीवी पर आने वाला है। 
 
हाल ही में कॉफी विद करण में जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। करण ने जाह्नवी से भी ईशान खट्टर को डेट करने को लेकर सवाल किया था। इस पर जाह्नवी ने कहा था कि वो ईशान को डेट नहीं कर रही हैं और दोनों महज बहुत अच्छे दोस्त हैं। 
ये भी पढ़ें
दिलीप कुमार के बंगले पर भू-माफिया की नजर, सायरा बानो ने मांगी पीएम से मदद