• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Sussanne Khan
Written By

क्या रितिक-सुजैन फिर होंगे साथ? रितिक ने दिया जवाब...

क्या रितिक-सुजैन फिर होंगे साथ? रितिक ने दिया जवाब... - Hrithik Roshan, Sussanne Khan
रितिक रोशन और सुजैन खान में जब तलाक हुआ तो रितिक के कई प्रशंसकों को इससे धक्का पहुंचा। तलाक क्यों हुआ इस पर उन्होंने अब तक चुप्पी साध रखी है। तलाक होने के बावजूद दोनों में अच्छे संबंध बने हुए हैं। अक्सर वे साथ देखे जाते हैं। हाल ही में रितिक-सुजैन, अक्षय-ट्विंकल के साथ देखे गए। लगातार साथ देखे जाने पर चर्चा चलने लगी कि संभव है कि रितिक और सुजैन फिर साथ हो? यह सवाल रितिक से भी पूछा गया। 
रितिक का जवाब... अगले पेज पर
 

रितिक का जवाब पाकर आपको निराशा हो सकती है। रितिक ने कहा कि वे और सुजैन केवल अच्छे दोस्त हैं और अभी भी एक-दूसरे की 'लव और केयर' करते हैं। रितिक ने साफ-साफ इशारा कर दिया कि सुजैन और उनका फिर से साथ होना फिलहाल संभव नहीं है। वे केवल बच्चों की खातिर जुड़े हुए हैं। 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर कैसी है जॉली एलएलबी 2 की शुरुआत...