सम्बंधित जानकारी
- 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज, काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े ने खोली कीटनाशक खेती की डरावनी सच्चाई
- 'राव बहादुर' का दमदार टीज़र रिलीज़, महेश बाबू बोले- यह फिल्म दिल और दिमाग पर छा जाएगी
- 'वाराणसी' ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, एनेसी फिल्म फेस्टिवल में पहली झलक पर गूंजीं तालियां
- अमिताभ बच्चन की इस को-एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस, सालाना इतने करोड़ की कमाई
- टीवी और OTT पर लौट रहा 'खतरों के खिलाड़ी 15', जानें कब और कहां देख सकते हैं शो
क्रिकेट की दुनिया में जॉन अब्राहम की एंट्री, ETPL फ्रेंचाइज़ी रॉटरडैम डॉकर्स से जुड़े
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा कदम रखा है। जॉन अब्राहम आगामी यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की प्रमुख फ्रैंचाइज़ी रॉटरडैम डॉकर्स के आधिकारिक सह-मालिक बन गए हैं। फुटबॉल लीग (ISL) में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के सफल संचालन के बाद, क्रिकेट में जॉन का यह नया निवेश वैश्विक खेल बाजार में उनकी बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है।
दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ मिलाया हाथ
रॉटरडैम डॉकर्स की ओनरशिप और लीडरशिप ग्रुप में जॉन अब्राहम अकेले नहीं हैं। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में शुमार जोंटी रोड्स, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन जैसे दिग्गजों की कतार में शामिल हो गए हैं। फ्रैंचाइज़ी के मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री के साथ मिलकर यह पूरी कोर टीम रॉटरडैम को यूरोपीय क्रिकेट का नया पावरहाउस बनाने के लिए तैयार है।
इस साझेदारी पर उत्साह जताते हुए जॉन अब्राहम ने कहा, क्रिकेट में लोगों को प्रेरित करने, एकजुट करने और नए अवसर पैदा करने की अद्भुत क्षमता है। यूरोप वर्तमान में क्रिकेट के लिए सबसे तेजी से उभरते हुए बाजारों में से एक है। रॉटरडैम डॉकर्स के पास एक बेहतरीन दृष्टिकोण और महत्वाकांक्षा है, और मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं।
अभिषेक बच्चन ने किया स्वागत
ईटीपीएल (ETPL) के सह-संस्थापक और जॉन के करीबी दोस्त अभिषेक बच्चन ने इस डील पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने जॉन अब्राहम का लीग में स्वागत करते हुए कहा कि खेल के प्रति जॉन का जुनून और बतौर स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योर उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रॉटरडैम डॉकर्स को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। अभिषेक बच्चन का मानना है कि जॉन के आने से यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लीग के दृष्टिकोण को और मजबूती मिलेगी।
क्या है यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग?
यह आईसीसी द्वारा स्वीकृत यूरोप की पहली सबसे बड़ी आधिकारिक फ्रैंचाइज़ी टी20 लीग है। इसका मुख्य उद्देश्य नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड जैसे देशों में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना है।
जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ जैसी वैश्विक हस्तियों के जुड़ने से इस लीग को भारी मीडिया कवरेज और वैश्विक व्यूअरशिप मिलना तय है। अब सभी की निगाहें 26 अगस्त पर टिकी हैं, जब यूरोप की धरती पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ क्रिकेट का एक नया युग शुरू होगा।
