शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anshula kapoor admitted in hospital janhvi kapoor visited
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 जून 2021 (14:01 IST)

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचीं जाह्नवी कपूर!

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचीं जाह्नवी कपूर! - anshula kapoor admitted in hospital janhvi kapoor visited
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों के अनुसार उन्हें सामान्य ब्लड प्रेशन और शुगर टेस्ट करने के लिए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
 
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी बहन अंशुला से मिलने अस्पताल पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जाह्नवी कपूर ने टीशर्ट और जींस पहन रखी थी। वह सबसे बचते-बचाती अस्पताल पहुंच रही थी।
 
जाह्नवी कपूर के बाद उनके पिता बोनी कपूर की भी अंशुला से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अंशुला कपूर, बोनी और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं। वो अर्जुन कपूर की बहन हैं।
 
गौरतलब है कि हिंदुजा अस्पताल में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार भी भर्ती हैं, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरें है कि दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और फिल्हाल उनकी हालत स्थिर है। 
 
वहीं अंशुला कपूर को अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना था, जिसकी वजह से वह अस्पताल में भर्ती हुईं। यह एक नियमित जांच है और उन्हें आज या कल में छुट्टी दे दी जाएगी। 
 
ये भी पढ़ें
विक्रांत मेसी ने यामी गौतम को बताया 'राधे मां', कंगना रनौट बोलीं- कहां से निकला ये कॉकरोच...