फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं आयशा कपूर ने रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्लैक' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई आयशा कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। आयशा ने 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं।
आयशा कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय संग दिल्ली में सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें भी फैस के साथ शेयर की है। शादी के जोड़े में आयशा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है।
तस्वीरों में आयशा पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वहीं उन्हें पति व्हाइट शेरवानी और पिंक कलर की पगड़ी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
आयशा ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। शादी का आयोजन गुरुद्वारे में रखा गया था और पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार ही दोनों ने शादी की।
आयशा कपूर फिल्मों से दूर एक हेल्थ और डाइट कोच बन गई हैं। आयशा 'ब्लैक' के अलावा साल 2009 में रिलीज हुई 'सिकंदर' में नसरीन बानो का किरदार निभाते दिखी थीं। इसके बाद वह साल 2023 में तमिल वेब सीरीज 'स्वीटी करम कॉफी' में भी नजर आईं।