सम्बंधित जानकारी
- अपनी शर्तों पर काम करते थे फिरोज खान, कई हिट फिल्मों के ठुकरा दिए थे ऑफर
- रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल नहीं यह भोजपुरी एक्टर निभाने वाला था भगवान राम का किरदार
- पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने विनोद खन्ना, तान दी थी बंदूक
- पहलगाम हमले के बाद अदनान सामी की नागरिकता पर उठा सवाल, सिंगर ने दिया करारा जवाब
- फेमस इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, 25वें बर्थडे से 2 दिन पहले ली अंतिम सांस
पहलगाम हमले के बाद अक्षय कुमार की कड़ी चेतावनी, बोले- उन आतंकवादियों को एक ही बात कहना...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। हर कोई इसपर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्ट किया है। अक्षय कुमरा ने अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हमले की निंदा की।
अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ को-स्टार आर माधवन और क्रिश राव भी नजर आ रहे हैं। अक्षय कहते हैं, बदकिस्तमी से आज भी हमारे सबके दिल में वो गुस्सा फिर से जग गया है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं, मैं किस चीज की बात कर रहा हूं।
"F...K you Pakistan" slogans from the audience of #KesariChapter2 show .
— Kapil` (@iAKsSaviour) April 26, 2025
only #AkshayKumar has the guts to say this openly , bollywood ka sher #PahalgamTerroristAttack pic.twitter.com/uu3IWTPLXg
अक्षय कहते हैं, आज भी हम उन आतंकवादियों को एक ही बात कहना चाहेंगे, जो मैंने इस फिल्म में कहा, क्या?' अक्षय कुमार इतना कहकर माइक ऑडियंस की तरफ कर देते हैं और दर्शक जोर से चिल्लाकर कहते हैं- 'F**k यू'
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का कई सेलेब्स ने कड़ी निंदा की है। वहीं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को भी फिर से बैन कर दिया है।
