रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल नहीं यह भोजपुरी एक्टर निभाने वाला था भगवान राम का किरदार
रामानंद सागर की 'रामायण' की सफलता किसी से छिपी नहीं है। इस सीरियल में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता की भूमिका निभाई थी। दोनों की लोकप्रियता इतनी हो गई थी कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी भगवान मानकर पूजा करने लगे थे।
लेकिन क्या आपको पता है 'रामायण' के शुरुआती दौर में भगवान राम की भूमिका के लिए भोजपुरी एक्टर कुणाल सिंह का चयन किया गया है। इस सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि भगवान राम के लिये कुणाल सिंह का चयन किया गया था।
सुनील लहरी ने बताया कि निर्माताओं को लगा कि श्रीराम के लिए जो चेहरा है उसके लिए कुणाल सिंह फिट हैं। वहीं भरत के किरदार के लिए अरुण गोविल का चयन किया गया था। उन्होंने कहा अरुण गोविल ने कहा कि यदि वह रामायण में काम करेंगे तो भगवान श्रीराम का रोल करेंगे नहीं तो नहीं करेंगे। किसी वजह से बात नहीं बनी फिर अरुण गोविल को भगवान श्री राम के रोल के लिए बुलाया गया।
कुणाल सिंह ने बताया कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म गंगा किनारे मोरा गांव मुंबई के मिनर्वा थियेटर में कई दिनों तक चली। मिनर्वा में ही शोले फिल्म प्रदर्शित की गई थी। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा होनी शुरू हो गई, यह कौन क्षेत्रीय फिल्म अभिनेता है जिनकी फिल्में मिनर्वा में चलती है। इसी दौरान रामानंद सागर ने मुझे एक भोजपुरी फिल्म के लिए अनुबंधित किया। इसके बाद मैं अन्य फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गया।