सम्बंधित जानकारी
- सैफ-करीना के पड़ोसी हुए तैमूर अली खान की पॉपुलरिटी से परेशान, शिकायत करने पहुंचे पुलिस स्टेशन
- एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इतने करोड़ रुपए कमाती हैं रियलिटी स्टार किम कर्दाशियां
- कियारा आडवाणी ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखकर लिया था फिल्मों में आने का फैसला
- आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं आनंद एल राय
- बॉक्स ऑफिस पर होगी आमिर खान और रितिक रोशन की भिड़ंत
इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर बढ़ाएंगे 10 किलो वजन, पहली बार निभाएंगे एक्शन हीरो का रोल
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक हॉरर फिल्म 'मलंग' में बिलकुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में अपने किरदार में जान फूंकने के लिए आदित्य 10 किलो वजन बढ़ाने जा रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर इससे पहले फिल्म फितूर के लिए अपना वजन बढ़ा चुके हैं लेकिन मलंग के लिए उन्हें पहले से कहीं ज्यादा बल्की और मस्कुलर बनने की जरूरत है।
फिल्म के बारे में आदित्य ने कहा, मलंग एक डार्क थ्रिलर है लेकिन इसमें एक प्रेम कहानी भी है। यह कुछ ऐसा है जैसे एक रोमांटिक फिल्म को किसी थ्रिलर और रिवेंज ड्रामा फिल्म में मिला दिया गया हो।
आदित्य ने कहा कि यह बहुत ही इंटेंस लेकिन दिलचस्प फिल्म होने वाली है। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं पहली बार एक एक्शन हीरो का रोल करने वाला हूं। आदित्य जहां एक्शन सीन्स की तैयारी कर रहे हैं वहीं वह लगातार अपने शरीर पर भी काम कर रहे हैं।
इस फिल्म में आदित्य दो अलग-अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं। लव फिल्म्स और टीसीरीज के प्रोडक्शन में बन रही मलंग एक रोमांटिक हॉरर फिल्म होगी जिसमें आदित्य रॉय कपूर के अलावा दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ काम करते नजर आएंगे।
