सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Actor Vijay Raaz arrested from Gondia allegedly for molesting a woman crew member.
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (19:22 IST)

‘कौवा बिरयानी’ फेम एक्टर विजय राज गिरफ्तार, क्रू मेंबर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Vijay Raaz
(Photo:Twitter/ANI)
एक्टर विजय राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोंदिया पुलिस ने विजय राज को अपनी एक क्रू मेंबर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि गोंदिया के अडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय राज फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में थे। शूट के लिए पूरी टीम विदर्भ के गोंदिया इलाके में आई थी और सभी कलाकार यहीं के होटल ‘गेटवे’ में रुके थे। आरोप है कि एक्टर ने यहीं पर एक क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की है।

क्रू मेंबर की शिकायत मिलने के बाद गोंदिया पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर होटल से विजय राज को गिरफ्तार किया। विजय राज की गिरफ्तारी के बाद फिल्‍म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
 
57 साल के विजय राज फिल्म ‘रन’ में अपने कौवा बिरयानी वाले सीन से मशहूर हुए थे. इसके बाद उन्‍होंने ‘धमाल’, ‘वेलकम’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘गली बॉय’ और ‘ड्रीमगर्ल’ जैसी कई फिल्‍मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी को पंजाबी लड़के इसलिए लगते हैं सेक्सी