1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abhishek bachchan says working with amitabh bachchan is always magical

पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस होती है : अभिषेक बच्चन

amitabh bachchan
abhishek bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को साथ में पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ 'बंटी और बबली', 'सरकार' 'सरकार राज', ‘पा’, 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में काम किया है। पिता-बेटे की इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है।
 
अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस होती है और वह दोनों साथ में काम करने के लिए तैयार है बस इंतजार है तो एक अच्छी स्क्रिप्ट का जिससे वह दर्शकों के बीच वापस वहीं मैजिक क्रिएट कर सके। 
 
अभिषेक ने कहा, हम दोनों एक दूसरे के साथ काम करने का आनंद लेते हैं, लेकिन बतौर एक्टर हमारी जिम्मेदारी दर्शकों के प्रति भी हैं, जिसे ध्यान में रखकर हम आने वाली स्क्रिप्ट का चयन करना चाहते हैं।
 
बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की इन दिनों फिल्म ‘घूमर’ बना रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होगें। यह फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है, अमिताभ बच्चन फिल्म 'घूमर' में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से झटका, फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' पर रोक लगाने से इंकार