1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, Shahrukh Khan, Salman Khan, PK
Written By

तीनों खान साथ बैठ देखेंगे पीके

आमिर खान
हाल ही में रजत शर्मा के टीवी शो के लिए लंबे समय बाद बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान साथ देखे गए। इनके पास काफी खाली वक्त था और मिलकर ये गप्पे हांकते देखे गए।

चूंकि आमिर खान की फिल्म 'पीके' 19 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है इसलिए फिल्म के प्रति सलमान और शाहरुख की उत्सुकता स्वाभाविक थी। दोनों ने आमिर से फिल्म के बारे में लंबी बातचीत की। 
 
सूत्रों का कहना है कि आमिर ने दोनों का उत्साह देखते हुए एक स्पेशल स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है जिसमें तीनों खान मिलकर 'पीके' देखेंगे। इसमें कुछ और नजदीकी लोग भी उपस्थित रहेंगे। 
 
शाहरुख और सलमान का जबसे मिलना-जुलना शुरू हुआ है आमिर बेहद खुश हैं। वे हमेशा चाहते थे कि सलमान और शाहरुख मतभेद भूलाकर फिर साथ हो। अब शाहरुख और सलमान में भी आमना-सामना होने को लेकर हिचक नहीं है।