सम्बंधित जानकारी
- Kharmas 2025: खरमास में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वर्ना होंगे जीवनभर परेशान
- Budh Pradosh Vrat Date: बुध प्रदोष व्रत पर जानें महत्व, पूजा विधि और 5 फायदे
- बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों को वर्ष 2026 में रहना होगा संभलकर
- Hanuman jayanti: तमिलनाड में कब मनाएंगे हनुमान जयंती, जानिए महत्व
- Christmas Story: क्रिसमस पर जानिए प्रभु यीशु के जन्म की कहानी
18 December Birthday: आपको 18 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!
18 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Hanuman jayanti: तमिलनाड में कब मनाएंगे हनुमान जयंती, जानिए महत्व
आपका जन्मदिन: 18 दिसंबर
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी।
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha): भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और राजनीतिक कार्यकर्ता।
श्रुति सेठ (Shruti Seth): श्रुति सेठ एक भारतीय अभिनेत्री और वीडियो जॉकी हैं।
बरखा दत्त (Barkha Dutt): भारतीय टेलीविजन पत्रकार और लेखिका हैं।
संत गुरु घासीदास (Saint Guru Ghasidas): भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
