गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. बाइक न्यूज़
  4. Honda WN7 Electric Motorcycle Makes Global Debut – 130 Kms Range
Last Modified: गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 (19:54 IST)

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Honda
Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। बाइक की कीमत 12,999 यूरो यानी करीब 15.56 लाख रुपए रखी गई है। बाइक को योरपीयन बाजार में लॉन्च किया गया है। हालांकि होंडा यह बाइक भारत में कब लॉन्च करेगी, इसे लेकर उसने कोई जानकारी नहीं दी है। खबरों के मुताबिक भारत में इस बाइक को 10-12 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। 
बाइक को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि ईवी 600cc पेट्रोल बाइक के बराबर पावरफुल है और फुल चार्ज में 130km चलेगी। होंडा की यह बाइक फास्ट CCS2 चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 6kVA वॉल-बॉक्स होम चार्जर से 3 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है। 

यूरोप में इसे दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें एक वैरिएंट में 18kW (24.5hp) पावरफुल मोटर मिलती है और दूसरे वैरिएंट में 11kW (15hp) पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। दोनों वॉटर-कूल्ड मोटर हैं, जो 100Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 

मोटर को पावर देने के लिए बाइक में CCS2 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिथियम-आयन की फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। सिंगल चार्ज पर बाइक 130km तक चलेगी। कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रिक बाइक परफॉर्मेंस के मामले में 600cc वाली पेट्रोल बाइक से मैच करती है और टॉर्क में तो 1000cc वाली को टक्कर देती है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
यूपी में एक अक्टूबर से शुरू होगी 'मोटे अनाज' की खरीद