- खबर-संसार
» - ऑटो मोबाइल
» - ऑटो रिव्यू
यामाहा वीमेक्स
यामाहा की इस बाइक को पॉवरहाउस कहा जा सकता है। 1679 सीसी का इसका इंजन किसी पॉवर हाउस से कम नहीं है। अस्सी के दशक की बात है जब यामाहा ने इंग्लिश बाइक डिजायनर जॉन रीड से संपर्क किया और उनसे नए तरह की बाइक डिजाइन करने के लिए कहा। उन्होंने एक ऐसी पॉवरफुल बाइक का डिजाइन किया तैयार जो कि वेंचर इंजिन पर बनी थी। इसे 1985 में रिलीज किया गया। बाइक इतनी पॉवरफुल और सुंदर थी कि उसी वर्ष इसे बाइक ऑफ द ईयर का खिताब मिल गया। इसने जापान की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का खिताब भी जीता। यामाहा मोटरसाइकल के डिवीजन स्टार मोटरसाइकल के माध्यम से इसे बेचा जाता था और वर्ष 1993 में इसमें मामूली फेरबदल किया गया। वर्ष 2007 तक वीमेक्स को 1985 वाले वर्जन में ही बेचा जाता रहा। * 2005 में रिडिजायन किया।* वर्ष 2005 में यामाहा ने टोकियो मोटर शो में वीमेक्स का नया स्वरूप प्रस्तुत किया। 4 जून 2008 को यामाहा ने आधिकारिक रूप से वीमेक्स 2009 वर्जन लांच किया। इसमें खासतौर पर यामाहा चिप कंट्रोल्ड इनटेक लगा हुआ था। इसे भारत में भी लांच किया जा चुका है।* इंजिन : 1679, लिक्विड कूल्ड डीओएचसी वी-4* ट्रांसमिशन : 5 स्पीड स्लीपर क्लच* हाइट : 774.7 मिमी* वेट : 309.8 किलोग्राम, फ्यूल केपेसिटी : 15.1 लीटर* वी बूस्ट : यामाहा ने इसमें अपनी पेटेंटेड प्रणाली वी बूस्ट को इस बाइक में लगाया है। इस प्रणाली के कारण बाइक को दस प्रतिशत अतिरिक्त पॉवर मिलता है।